लखीमपुरः एक बीघा में 20 हजार की लागत 100000 की कमाई अरबी की खेती से बदल रही आसिफ की किस्मत जाने सही विधि
मोहम्मदी क्षेत्र के युवा किसान आसिफ ने बताया कि वह इस समय करीब दो बीघा भूमि में अरबी की खेती कर रहे हैं. उनके अनुसार इस फसल में लागत अपेक्षाकृत कम आती है, जबकि सही देखभाल और समय पर सिंचाई करने से अच्छी पैदावार मिलती है. बाजार में अरबी की मांग लगातार बनी रहती है, जिससे किसानों को उचित दाम मिलने की संभावना रहती है.