आईआईटी कानपुर के नाम बड़ी उपलब्धि AIR-32 मेधावी ने चुनी कंप्यूटर साइंस 7 साल बाद मिला टॉप 100 रैंकर
आईआईटी कानपुर के लिए इस वर्ष एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है. जेईई एडवांस 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 32 हासिल करने वाले एक मेधावी छात्र ने जोसा काउंसिलिंग में आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) पाठ्यक्रम को चुना है.खास बात यह है कि पिछले सात वर्षों में पहली बार किसी टॉप-100 रैंक वाले छात्र ने संस्थान को अपनी पसंद बनाया है. इससे आईआईटी कानपुर में खुशी और उत्साह का माहौल है.