कानपुर के जीएसवीएसएस पीजीआई में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू 18 जिलों को मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मुख्य रूप से लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में उपलब्ध रही है. कानपुर में यह सुविधा नहीं होने के कारण यहां के मरीजों को ट्रांसप्लांट के लिए लखनऊ या दूसरे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था. जीएसवीएसएस पीजीआई में सुविधा शुरू होने के बाद कानपुर समेत आसपास के 18 जिलों के मरीजों को इसका सीधा फायदा मिलेगा. मरीजों को अपने क्षेत्र के नजदीक ही ट्रांसप्लांट की सुविधा मिल सकेगी. इससे इलाज के लिए बाहर जाने में लगने वाला समय और खर्च दोनों कम होंगे.

कानपुर के जीएसवीएसएस पीजीआई में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू 18 जिलों को मिलेगा लाभ