कानपुर जू में 52 साल में पहली बार 9 दुर्लभ गैंगेटिक घड़ियाल शावकों का जन्म बाथ टब में कर रहे अठखेलियां
कानपुर जू में 52 साल में पहली बार 9 दुर्लभ गैंगेटिक घड़ियाल शावकों का जन्म बाथ टब में कर रहे अठखेलियां
Kanpur Zoo News: कानपुर जू के 52 साल के इतिहास में पहली बार गैंगेटिक घड़ियालों के शावकों का जन्म हुआ है. इसलिए जू प्रशासन ने इनकी परवरिश का तरीका भी खास रखा है. अस्पताल एरिया में बनाए गए सुरक्षित माहौल में ये शावक दिन में धूप सेंकते हैं, पानी में तैरते हैं और खूब चहलकदमी करते हैं. फिलहाल अगले चार से पांच महीने तक इन्हें यहीं रखने की तैयारी है. इसके बाद जब ये मजबूत हो जाएंगे तो इनके लिए अलग घर तैयार किया जाएगा.