कानपुर के सरकारी स्कूलों में 100 दिन बाद भी बच्चों को नहीं मिलीं किताबें पढ़ाई प्रभावित बेसिक शिक्षा विभाग पर सवाल
कानपुर के सरकारी स्कूलों में 100 दिन बाद भी बच्चों को नहीं मिलीं किताबें पढ़ाई प्रभावित बेसिक शिक्षा विभाग पर सवाल
शिवराजपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नदीहा धामू में कक्षा एक से पांच तक पढ़ने वाले बच्चों को जुलाई तक पूरी किताबें नहीं मिल सकीं. विभागीय अधिकारियों ने जब मौके पर जानकारी ली तो पता चला कि कक्षा एक से तीन तक की कुछ किताबें पहुंची थीं, लेकिन चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों को सभी किताबें नहीं मिली थीं. इस मामले के सामने आने के बाद पूरे विकासखंड में विभागीय स्तर पर हलचल मच गई.