कानपुर में गंगा का जलस्तर 11311 मीटर पहुंचा प्रशासन ने अटल घाट किया बंद प्रयागराज से बनारस तक बाढ़ का अलर्ट

कानपुर में गंगा का जलस्तर 113.11 मीटर पहुंचा, जो इस बरसात का सबसे ऊंचा स्तर है. प्रशासन ने अटल घाट बंद किया, हरिद्वार और नरौरा से पानी आने से जलस्तर और बढ़ने की संभावना है. सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेने अटल घाट पहुंचे, लेकिन घाट बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा. प्रशासन ने घाट के अंदर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की है. अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. शहर के कई अन्य घाटों पर भी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है.

कानपुर में गंगा का जलस्तर 11311 मीटर पहुंचा प्रशासन ने अटल घाट किया बंद प्रयागराज से बनारस तक बाढ़ का अलर्ट