कानपुर के लेदर फुटवियर टेक्सटाइल और MSME को भारत-यूके CETA से मिलेगा फायदा 99% उत्पादों को शुल्क मुक्त प्रवेश
कानपुर के लेदर फुटवियर टेक्सटाइल और MSME को भारत-यूके CETA से मिलेगा फायदा 99% उत्पादों को शुल्क मुक्त प्रवेश
कानपुर देश के प्रमुख लेदर और फुटवियर उत्पादन केंद्रों में शामिल है. शहर से हर साल बड़ी मात्रा में चमड़े के जूते, बेल्ट, बैग और अन्य उत्पाद यूरोप और ब्रिटेन के बाजारों में निर्यात किए जाते हैं. ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि इस समझौते का सबसे बड़ा लाभ कानपुर के लेदर उद्योग को मिलने वाला है. निर्यात शुल्क समाप्त होने से उत्पादों की कीमतें प्रतिस्पर्धी होंगी और ब्रिटेन से नए ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ेगी.