झांसी के जिस हांकी ग्राउंड में मेजर ध्यानचंद ने शुरू किया खेलना बहा रहा बदहाली के आंसू विरासत को संवारनें की मांग
झांसी के सीपरी बाजार में बना हीरोज ग्राउंड शहर की खेल पहचान का एक अहम हिस्सा रहा है. यह वही मैदान माना जाता है. जहां हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल को तराशना शुरू किया था. बुजुर्ग बताते हैं कि वह घंटों यहां अभ्यास करते थे और अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत करते रहते थे. बाद में उन्होंने कई युवाओं को भी यहीं पर हॉकी की बारीकियां सिखाईं.