कभी टिकट के लिए लगती थी लंबी लाइनें आज खामोश खड़ा है गोरखपुर का तरंग टॉकीजजानिए इसकी दिलचस्प कहानी
एक समय गोरखपुर का तरंग टॉकीज शहर के मनोरंजन का सबसे बड़ा केंद्र हुआ करता था. नई फिल्मों पर यहां टिकट के लिए लंबी कतारें लगती थीं और पूरा माहौल मेले जैसा होता था. आज यह सिनेमा हॉल बंद हो चुका है, लेकिन इसकी यादें अब भी शहर के लोगों और आसपास के व्यापारियों के दिलों में जिंदा हैं.