गोंडा में मां बागेश्वरी देवी मंदिर 1985 में सपनें में संकेत मिलने से राम तिलक नें 10 बिस्वा जमीन दान कर बनवाया अब आस्था का है प्रमुख केंद्र
गोंडा जिले में आस्था से जुड़ा मां बागेश्वरी देवी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खास स्थान बन चुका है. जिला मुख्यालय से करीब 19 किलोमीटर दूर लखनऊ रोड से मैजापुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थित इस मंदिर में आसपास के साथ दूर-दराज के लोग भी माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. करीब 10 बिस्वा जमीन पर बने इस मंदिर की कहानी भी परिवार की आस्था और त्याग से जुड़ी हुई है.