सर्पगंधा हाई ब्लड प्रेशर तनाव और अनिद्रा में उपयोगी डॉक्टर से जानें यूज का तरीका
सर्पगंधा की जड़ सबसे अधिक उपयोगी मानी जाती है. इसमें मौजूद औषधीय गुण रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. यही कारण है कि कई आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग किया जाता है. इसके सेवन से घबराहट और बेचैनी भी कम हो सकती है. नींद की समस्या में फायदेमंद होता है. बताते हैं कि सर्पगंधा का उपयोग नींद न आने की समस्या में भी किया जाता है.