पढ़ाई के साथ खेती गोंडा की प्रीति ने मचान विधि से उगाई लौकी लागत आई 7 हजार आमदनी हुई 60 हजार
प्रीति शास्त्री इस समय एमए (MA) की पढ़ाई कर रही है. पढ़ाई के साथ-साथ वह मचान विधि से लौकी की खेती भी कर रही है. प्रीति ने बताया कि वह पानी संस्थान के तहत इटियाथोक ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसंतपुर राजा में सीआरपी के पद पर कार्यरत है. इस पद पर उनकी जिम्मेदारी किसानों को खेती की नई-नई तकनीकों की जानकारी देना है. प्रीति का कहना है कि केवल सलाह देने के बजाय खुद नई तकनीक अपनाकर उदाहरण पेश करना ज्यादा प्रभावी होता है.