गोंडा के किसान मुन्ना लाल ग्रेजुएशन के बाद कर रहे सूरन की खेती 5 हजार की लागत में बंपर मुनाफा जानें
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के विकासखंड रुपईडीह के किसान अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ नकदी फसलों की खेती भी कर रहे हैं. इनमें जिमीकंद (सूरन) की खेती किसानों के लिए अच्छी कमाई का जरिया बन रही है. जिले के कई किसान इसकी खेती कर बेहतर उत्पादन के साथ अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. लोकल 18 से बातचीत में प्रगतिशील किसान मुन्ना लाल तिवारी ने बताया कि जिमीकंद की बाजार में पूरे साल अच्छी मांग रहती है.