सर्दी-जुकाम और बुखार में असरदार है कंटकारी औषधीय गुणों से भरपूर घर पर तैयार करें काढ़ा एक्सपर्ट ने बताया
सर्दी-जुकाम और बुखार में असरदार है कंटकारी औषधीय गुणों से भरपूर घर पर तैयार करें काढ़ा एक्सपर्ट ने बताया
आयुर्वेद में कई ऐसे पौधों का वर्णन मिलता है जिनका उपयोग वर्षों से विभिन्न बीमारियों के उपचार में किया जाता रहा है. इन्हीं औषधीय पौधों में से एक है कंटकारी. यह पौधा अपने औषधीय गुणों के कारण आयुर्वेद में विशेष महत्व रखता है. ग्रामीण क्षेत्रों में यह अक्सर खेतों के किनारे और खाली स्थानों पर उगा हुआ दिखाई देता है. आयुर्वेद विशेषज्ञ जमुना प्रसाद यादव के अनुसार कंटकारी का उपयोग खासतौर पर सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और श्वसन संबंधी समस्याओं में लाभकारी माना जाता है.