गोंडा में स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली किसानों के लिए पानी की कमी में बनी वरदान सरकार दे रही 90% सब्सिडी एक्सपर्ट गुंजन ने बताया तरीका जाने
गोंडा में स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली किसानों के लिए पानी की कमी में बनी वरदान सरकार दे रही 90% सब्सिडी एक्सपर्ट गुंजन ने बताया तरीका जाने
गुंजन शुक्ला बताती हैं कि स्प्रिंकलर सिस्टम में मोटर की सहायता से पानी पाइप के जरिए स्प्रिंकलर तक पहुंचता है. इसके बाद स्प्रिंकलर चारों ओर बारिश जैसी फुहार के रूप में पानी फैलाता है. इससे खेत के हर हिस्से तक नमी समान रूप से पहुंचती है. यह तकनीक गेहूं, दलहन, तिलहन, चारा फसल और अधिकांश सब्जियों की खेती के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है. उनके अनुसार, स्प्रिंकलर सिंचाई अपनाने से खेत में जलभराव की समस्या नहीं होती. मिट्टी का कटाव भी कम होता है और पौधों की जड़ों को पर्याप्त नमी मिलती रहती है.