गोंडा में विराजते हैं विशाल शिवलिंग वाले बाबा पृथ्वीनाथ यहां सावन में कांवड़ियों से पट जाता है परिसरजानिए क्यों है खास
गोंडा का बाबा पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सावन में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है. मंदिर अपने विशाल शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है और स्थानीय मान्यता के अनुसार इसे एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग माना जाता है. सावन के सोमवार और शुक्रवार को यहां हजारों भक्त जल, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने के साथ रुद्राभिषेक के लिए पहुंचते हैं.