नौकरी से लेकर संतान प्राप्ति तक गोंडा के बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भक्तों की पूरी होती है सारी मनोकामनाएं
गोंडा के मैजापुर क्षेत्र के शुक्लानपुरवा गांव में स्थित बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर सावन में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है. सावन के सोमवार को यहां बड़ी संख्या में भक्त बेलपत्र, फूल, दूध और गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. मंदिर से रुद्राभिषेक और मनोकामना पूर्ति समेत कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं.