Ground report: गाजीपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा नवापुर घाट पर सुरक्षा इंतजामों की कमी प्रशासन की व्यवस्थाएं अधूरी जानें
Ground report: गाजीपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा नवापुर घाट पर सुरक्षा इंतजामों की कमी प्रशासन की व्यवस्थाएं अधूरी जानें
गाजीपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. स्थानीय नाविकों के मुताबिक नदी का पानी रोजाना करीब 10 से 12 इंच बढ़ रहा है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने प्रमुख घाटों पर फ्लोटिंग जेट्टी लगा दी है, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी भी कई व्यवस्थाएं अधूरी नजर आ रही हैं. गाजीपुर का नवापुर घाट प्रमुख घाटों में से एक गिना जाता है जहां पर भारी संख्या में भीड़ होती है.