गाजियाबाद में मुद्रा लोन लेने वालों के 37688 ऋण खाते एनपीए घोषित बैंक के 205 करोड़ फंसे

बैंक अधिकारियों के अनुसार गाजियाबाद में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अब तक करीब 1 लाख 20 हजार लोगों को ऋण दिया जा चुका है. इन ऋणों की कुल राशि लगभग 1264 करोड़ रुपये है. योजना का उद्देश्य छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, स्वरोजगार करने वाले युवाओं और सूक्ष्म उद्यमों को आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाना था. बड़ी संख्या में लोगों ने इस योजना का लाभ उठाकर अपना कारोबार शुरू किया या उसका विस्तार किया लेकिन अब कई लाभार्थी ऋण चुकाने में पीछे रह गए हैं.

गाजियाबाद में मुद्रा लोन लेने वालों के 37688 ऋण खाते एनपीए घोषित बैंक के 205 करोड़ फंसे