क्या है फार्मर रजिस्ट्री और क्यों है ये किसानों के लिए जरूरी यहां जानिए कैसे करें अप्लाई
क्या है फार्मर रजिस्ट्री और क्यों है ये किसानों के लिए जरूरी यहां जानिए कैसे करें अप्लाई
किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से दिलाने के लिए चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान में गाजियाबाद ने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. जिले ने 101.02 प्रतिशत उपलब्धि के साथ निर्धारित लक्ष्य से अधिक किसानों का पंजीकरण किया. फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है, जो भविष्य में किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि अनुदान और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.