फिरोजाबाद के चूड़ी और ग्लास उद्योगों को राहत गैस कटौती बंद अमेरिका-अर्जेंटीना से आपूर्ति त्यौहारों के लिए उत्पादन तेज
फिरोजाबाद ग्लास एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश बंसल टोनी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि जब से अमेरिका इजराइल और इरान के बीच युद्ध शुरु हुआ तब से कांच उद्योग को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. माल के ऑर्डर मिलना कम हो गए.पुराने माल को ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजना मुश्किल हो गया जिससे व्यापार पूरी तरह प्रभावित हुआ लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत चूड़ी कारखानों और ग्लास फैक्ट्रियों के लिए तब हुई जब गैस में कटौती होने लगी. माल को तैयार करने के लिए गैस की अधिक जरूरत होती है.