Animal Husbandry: बरसात में बछड़ों की छोटी सी लापरवाही बन सकती है बड़ी मुसीबत जानिए बचाव के तरीके
Animal Husbandry: बरसात के मौसम में गाय और भैंस के बछड़ों में निमोनिया, दस्त, बुखार और त्वचा संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. फिरोजाबाद पशुपालन विभाग ने पशुपालकों को समय पर टीकाकरण, कीड़ों की दवा, खीस पिलाने, सूखी जगह पर रखने और संतुलित आहार देने की सलाह दी है, ताकि बछड़े स्वस्थ रहें और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो.