फिरोजाबाद के शांतेश्वर महादेव मंदिर में महाभारत काल से हो रही शिवलिंग की पूजा सावन में दर्शन करने से आते हैं भक्त पूरी होती है मनोकामना

फिरोजाबाद के सांति गांव में स्थापित प्राचीन शांतेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी रमेश गोस्वामी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि इस मंदिर की कहानी बहुत पुरानी है.हमारे पूर्वज बताते थे कि महाभारत काल के दौरान राजा शांतनु इस स्थान पर तपस्या के लिए आते थे.वह भगवान शिव के बड़े भक्त थे.तभी उन्होने यहां एक शिवलिंग स्थापित किया और उसकी पूजा अर्चना की.इसके बाद हजारों साल बीत गए.इस शिव मंदिर के स्थान पर एक पानी का कुंआ भी था और पास में गांव के लोगों के खेत थे.

फिरोजाबाद के शांतेश्वर महादेव मंदिर में महाभारत काल से हो रही शिवलिंग की पूजा सावन में दर्शन करने से आते हैं भक्त पूरी होती है मनोकामना