चित्रकूट में 18-19 अगस्त को तुलसी महोत्सव गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में होगा रामचरितमानस पाठ सांस्कृतिक कार्यक्रम
चित्रकूट के राजापुर में गोस्वामी तुलसीदास का जन्म हुआ था और उनकी जन्मस्थली आज भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है. ऐसे में तुलसीदास जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, आगामी 18 और 19 अगस्त को राजापुर में तुलसी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा.