चित्रकूट में शिवरामपुर-पहाड़ी मार्ग का 8092 करोड़ रुपये से होगा चौड़ीकरण प्रयागराज-कौशांबी पहुंचना होगा आसान
चित्रकूट में शिवरामपुर-पहाड़ी मार्ग का 8092 करोड़ रुपये से होगा चौड़ीकरण प्रयागराज-कौशांबी पहुंचना होगा आसान
चित्रकूट जिले के शिवरामपुर से पहाड़ी तक जाने वाला यह मार्ग सिर्फ चित्रकूट को पहाड़ी से जोड़ने वाला रास्ता नहीं है, बल्कि राजापुर, कौशांबी और प्रयागराज की ओर जाने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है. वर्तमान में सड़क की चौड़ाई करीब 3 से 3.5 मीटर है, कई स्थानों पर सड़क की हालत खराब होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.