चित्रकूट जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए आधुनिक प्रसव व ऑपरेशन सुविधा 88 लाख में बनकर होगा तैयार

चित्रकूट जिला अस्पताल में ओटी और लेबर रूम के उच्चीकरण के लिए जिला खनिज निधि से 88.01 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. इसी बजट से अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी तैयार की जा रही है,स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ओटी को आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए कई जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं.उच्चीकरण के कार्य के तहत ओटी में पैनलिंग, विनाइल फ्लोरिंग और एंटी-बैक्टीरियल पेंट कराया जा रहा है.इसके साथ ही सीलिंग, सर्जिकल स्टोरेज, इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड और मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम (MGPS) की व्यवस्था की जा रही है.

चित्रकूट जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए आधुनिक प्रसव व ऑपरेशन सुविधा 88 लाख में बनकर होगा तैयार