चित्रकूटः देवांगना घाटी की ऊंची पहाड़ियों पर घने जंगलों के बीच में है पंपापुर आश्रम प्रकृति और आध्यात्म का है संगम अब होगा विकसित

चित्रकूट का पंपापुर आश्रम, खासियत यह है कि यहां पहुंचते ही पर्यटकों को पहाड़ों, हरियाली और जंगलों के बीच शांत वातावरण का अनुभव होता है. खासकर बरसात के मौसम में इस क्षेत्र की खूबसूरती देखते ही बनती है. पहाड़ियों के बीच चारों ओर फैली हरियाली और प्राकृतिक नजारे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. यही वजह है कि बारिश के मौसम में बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर प्रकृति का आनंद लेते हैं. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, पंपापुर आश्रम में कभी साधु-संत तपस्या और साधना किया करते थे.

चित्रकूटः देवांगना घाटी की ऊंची पहाड़ियों पर घने जंगलों के बीच में है पंपापुर आश्रम प्रकृति और आध्यात्म का है संगम अब होगा विकसित