Ground Report: 250 रुपये की मजदूरी सालभर रोजगार का इंतजार चंदौली की महिला मजदूरों ने सुनाई दर्दभरी आपबीती

चंदौली के कुंडा गांव में धान की रोपाई शुरू हो गई है. खेतों में महिलाएं दिनभर मेहनत कर करीब 250 रुपये या 10 किलो गेहूं मजदूरी पा रही हैं, लेकिन रोपाई का काम महज 10 से 20 दिन चलता है. इसके बाद धान की कटाई तक रोजगार का संकट बना रहता है. महिलाओं का कहना है कि मजदूरी बढ़ने के बावजूद महंगाई के सामने कम है और कई पात्र परिवार अब भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं.

Ground Report: 250 रुपये की मजदूरी सालभर रोजगार का इंतजार चंदौली की महिला मजदूरों ने सुनाई दर्दभरी आपबीती