दीपावली से पहले बरेली से 8 रूटों पर दौड़ेंगी 30 इलेक्ट्रिक बसें बदायूं शाहजहांपुर व पीलीभीत के यात्रियों को सुविधा जानें
दीपावली से पहले बरेली से 8 रूटों पर दौड़ेंगी 30 इलेक्ट्रिक बसें बदायूं शाहजहांपुर व पीलीभीत के यात्रियों को सुविधा जानें
बरेली को दीपावली से पहले 30 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी. ये बसें 8 रूटों पर चलेंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण अनुकूल सुविधा मिलेगी. इन इलेक्ट्रिक बसों में बरेली-मुरादाबाद मार्ग पर तीन, बरेली-हल्द्वानी पर पांच, बरेली-बदायूं पर पांच, बरेली-आंवला-मनोना धाम पर तीन, बरेली-पीलीभीत पर तीन, बरेली-बीसलपुर पर तीन, बरेली-शाहजहांपुर पर तीन और बरेली-चंदौसी मार्ग पर पांच बसें संचालित किए जाने का प्रस्ताव है.