बरेली की इम्प्लांट नर्सरी में देशी-विदेशी पौधे गार्डनिंग का सामान उपलब्ध 10 रुपये से 40 हजार तक के हैं पौधे ऑल इंडिया होती है डिलीवरी
बरेली की इम्प्लांट नर्सरी में देशी-विदेशी पौधे गार्डनिंग का सामान उपलब्ध 10 रुपये से 40 हजार तक के हैं पौधे ऑल इंडिया होती है डिलीवरी
आमिर इमरान ने लोकल 18 को बताया कि यहां स्नेक प्लांट, एग्लोनिमा, रबर प्लांट, डिफेनबाखिया जैसे इंडोर पौधों के साथ थाईलैंड और वियतनाम से आयातित विदेशी पौधे भी मिलते हैं. थाईलैंड की बोगनवेलिया, एन्थ्यूरियम, जरबेरा, चंपा, बोनसाई और मियाज़ाकी आम सहित कई विदेशी फलदार पौधे ग्राहकों की खास पसंद हैं. गार्डनिंग के शौकीनों के लिए यहां किचन गार्डन की भी पूरी रेंज उपलब्ध है.शिमला मिर्च, टमाटर, बैंगन, गोभी, खीरा जैसी हाइब्रिड सब्जियों के पौधे गमलों और क्यारियों दोनों के लिए मिल जाते हैं.साथ ही खाद, गार्डनिंग टूल्स, गमले, ग्रास और अन्य जरूरी सामग्री भी एक ही स्थान पर उपलब्ध है.