बरेली में 3 करोड़ से विकसित होगा फूड कोर्ट इंदौर का छप्पन भोग और सराफा बाजार मनोरंजन शॉपिंग का बनेगा प्रमुख केंद्र
बरेली नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बरेली शहर को एक नई पहचान देने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. शहर में इंदौर के प्रसिद्ध छप्पन भोग और सराफा बाजार की तर्ज पर एक आधुनिक और हाईटेक फूड कोर्ट विकसित किया जा रहा है. जो आने वाले समय में बरेली वासियों के लिए खान-पान, मनोरंजन और शॉपिंग का प्रमुख केंद्र बनेगा.