रक्षाबंधन पर बरेली की बर्फी की धूम सेलिब्रिटी से लेकर आम ग्राहकों की बनी पहली पसंद शहर के स्वाद की पहचान
बरेली की पहचान और यहां की मिठास दोनों का जिक्र हो तो बरेली की बर्फी का नाम जरूर आता है. रक्षाबंधन के मौके पर भाई अपनी बहनों के लिए और बहनें अपने भाइयों के लिए मिठाई और गिफ्ट खरीदने बाजार पहुंच रही हैं. ऐसे में बरेली की बर्फी की मांग भी बढ़ गई है. सिविल लाइंस स्थित कीप्स स्वीट्स में इस बार रक्षाबंधन को लेकर बरेली की बर्फी के साथ कई तरह की स्पेशल मिठाइयां और गिफ्ट हैम्पर्स तैयार किए गए हैं.