बरेली का प्रसिद्ध अलखनाथ मंदिर जहां हर डमरू की गूंज में बसते हैं भोलेनाथजानिए इतिहास
बरेली का करीब 900 वर्ष पुराना अलखनाथ मंदिर नाथ संप्रदाय की प्रमुख पीठ और भगवान शिव के भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र है. सावन के महीने में यहां हजारों कांवड़िए और श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. बाबा अलखिया की तपोस्थली, स्वयंभू शिवलिंग, प्राचीन वटवृक्ष और मंदिर परिसर में मौजूद धार्मिक धरोहरें इसे विशेष बनाती हैं.