आवाज बदलना भी हो सकता है कैंसर का पहला इशारा जानिए कब हो जाएं सतर्क
अगर आपकी आवाज 2 से 3 हफ्तों से लगातार बैठी हुई है और उसमें सुधार नहीं हो रहा है, तो इसे सामान्य समस्या मानकर नजरअंदाज न करें. अमृता हॉस्पिटल की ENT विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा महाजन के अनुसार यह गले के कैंसर का शुरुआती संकेत भी हो सकता है. आवाज में बदलाव के साथ गले में गांठ, निगलने में परेशानी या बिना वजह वजन कम होना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए.