पीठ पर 57 किलो वजन बाबा केदारनाथ की झांकी छपरा से दर्शन के लिए निकले तीन दोस्त बोले- मांगी थी मन्नत
Kedarnath Yatra: सड़क किनारे एक मंदिर पर 3 युवा केदारनाथ का एक छोटा मंदिर लिए बैठे थे. बातचीत में पता चला कि ये युवा छपरा से केदारनाथ दर्शन के लिए एक लंबी और कठिन यात्रा पर निकले है. फिलहाल 4 दिनों में ये छपरा से बलिया पहुंचे है. ये वो युवा हैं जिन्होंने बाबा केदारनाथ से मन्नत मांगी थी कि अगर उनकी स्केटिंग की प्रैक्टिस पूरी हो जाएगी तो वे बाबा के दर्शन के लिए स्केटिंग से ही जाएंगे.