जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा कोडरमा! पहली रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
झुमरी तिलैया में पहली बार इस्कॉन के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई. सुभाष चौक से मौसीबाड़ी तक निकली यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह चरम पर रहा.भजन-कीर्तन, जयघोष और रथ खींचने की आस्था ने शहर को भक्तिमय बना दिया.