बलिया के नरावं गांव में महुआ का चमत्कारिक पेड़ 6 दिन से बारिश से भी नहीं बुझ रही आग स्थानीय कर रहे पूजा
बलिया के नरावं गांव में महुआ का चमत्कारिक पेड़ 6 दिन से बारिश से भी नहीं बुझ रही आग स्थानीय कर रहे पूजा
बलिया के नरावं गांव में इन दिनों ऐसा नज़ारा देखने को मिल रहा है, जिसने हर किसी की हैरानी को बढ़ा दिया है. चिलकहर ब्लॉक के नरावं गांव में एक हरा-भरा महुआ का पेड़ पिछले छह दिनों से अंदर ही अंदर सुलग रहा है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि, बारिश के बावजूद आग बुझ नहीं रही है, पेड़ से धुआं भी नजर नहीं आ रहा और तना लगातार तपता हुआ दिखाई दे रहा है. इस अनोखी घटना की खबर फैलते ही दूर-दूर से लोग पेड़ को देखने पहुंच रहे हैं.