बलिया में गंगा का रौद्र रूप 100 साल पुराना मठिया खतरे में सैकड़ों घर डूबने की कगार पर

Ballia Ground Report: स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र गुजरातीदास बाबा का सैकड़ों साल पुराना मठिया भी अब कटान की चपेट में आने वाला है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर अगले 2 से 4 दिनों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो यह 100-150 साल पुराना मठिया भी ढह जाएगा. बुजुर्गों के अनुसार यह मठिया पहले गंगा नदी के बीच में था. लेकिन बाढ़ के कारण इसे हटाकर दूसरी जगह बनाया गया था. अब यह दूसरी बार कटान की चपेट में आने वाला है.

बलिया में गंगा का रौद्र रूप 100 साल पुराना मठिया खतरे में सैकड़ों घर डूबने की कगार पर