गंगा-घाघरा के बीच फंसा बलिया का एक गांव 7 घर नदी में समाए खतरे में 400 की आबादी लोग खुद तोड़ रहे अपना आशियाना

Ballia Ground Report: बलिया में घाघरा नदी का कहर जारी है. लगातार नदी का जलस्तर आबादी वाले छेत्र की तरफ बढ़ता जा रहा है. जिससे आसपास रहने वाले लोग अब मजबूरी में अपने घर को छोड़कर दूर जा रहे हैं. गोपाल नगर ताड़ी के रहने वाले राजेश कुमार यादव ने बताया कि अब तक घाघरा नदी में लगभग 7 घर समा चुके हैं. देखते ही देखते मेरा पूरा सुंदर मकान गंगा में समा गया. अब जो भी ईंटें या दूसरा सामान बचा है लोग उसे बटोर कर ले जा रहे है. कटाव के करीब वाले घरों को लोग खुद अपने हाथों से तोड़ रहे है. जरा सोचिए खून-पसीने से बनाए गए घर को खुद अपने हाथों से तोड़ने का दर्द कितना भयानक होगा.

गंगा-घाघरा के बीच फंसा बलिया का एक गांव 7 घर नदी में समाए खतरे में 400 की आबादी लोग खुद तोड़ रहे अपना आशियाना