फायर वाली लाल बाल्टी का तला गोल क्यों होता है जानें कारण चोर भी नहीं चुराते कबाड़ी भी नहीं खरीदते
Bahraich News: अधिकारी गोंड विशाल रामानुज के मुताबिक बाल्टी का तला नीचे से गोल होने का सबसे बड़ा और मजेदार फायदा यह है कि चोर इसे चुराने की सोच भी नहीं सकते. गोल तले के कारण इस बाल्टी को जमीन पर सीधा खड़ा नहीं किया जा सकता. इसलिए आम लोगों के लिए घरेलू उपयोग जैसे पानी भरना या सामान रखने में यह पूरी तरह बेकार है. उन्होंने बताया कि कबाड़ वाले भी फायर बाल्टी देखते ही पहचान जाते है और इसे खरीदने से साफ इनकार कर देते है. उपयोग में न आने और बिकने का रास्ता बंद होने के कारण चोर इस बाल्टी से हमेशा दूर ही रहते है.