बहराइच में सिंचाई विभाग की जियोट्यूब टेक्नोलॉजी घाघरा नदी पर रोकेगी कटान ग्रामीणों को मिलेगी राहत
सिंचाई विभाग प्रशासन द्वारा पिछले साल लगाया गया यह विशेष जियोट्यूब इस बार किसानों और ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा है. महसी क्षेत्र के टिकुरी गांव के प्रधान संजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि योगी सरकार के आदेश पर पिछली बार बाढ़ आने से पहले ही इस जियोट्यूब को लगवाया गया था. 50-50 मीटर की लंबाई वाले इन विशाल ट्यूबों को नदी के किनारे-किनारे लाइन से लगाकर पानी के तेज बहाव को रोक कर कई गांव को राहत दिया जा रहा है. पिछले साल भी इसके लगने से कटान काफी हद तक थम गई थी और इस बार भी कटान पूरी तरह फेल होती दिखाई दे रही है. इस विशेष प्रकार से बने जियो ट्यूब न कटने वाले और न सड़ने वाले विशेष धागों से है बना कर तैयार किया गया है. इस वजह से यह बेहद मजबूत होता है