दादा परदादा की सीख से निसार की पालक खेती बनी मुनाफे का जरिया दो महीनें में हो जाता है तैयार जाने
पालक की बुवाई अब लगभग-लगभग पूरी हो चुकी है और 2 से 3 महीने में या पूरी तरीके से तैयार होकर मुनाफा देने लायक हो जाएगी. पालक बोने के बाद किसान तैयार होने पर तीन से चार कटाई बड़े आराम से कर लेता है. शायद यही वजह है जो पालक में मुनाफा अच्छा हो जाता है. इसके अलावा पालक में बहुत ज्यादा लागत भी नहीं लगता है. एक बीघा की बात करें तो एक बीघे में बस दो से 3000 का ही खर्च आता है. अगर मंडी में भाव अच्छा मिल जाए तो पालक किसान को मालामाल बना देती है.