किसान दुर्गेश कुमार सिंह से जानें गन्ने की खेती के फायदे लागत मुनाफा और बीमारियों से बचाव के तरीके
किसान दुर्गेश कुमार सिंह से जानें गन्ने की खेती के फायदे लागत मुनाफा और बीमारियों से बचाव के तरीके
गन्ने की खेती में मुनाफे और लागत की बात की जाए तो,एक बीघा गन्ने की खेती में बीज, खाद, जुताई, सिंचाई और कटाई मिलाकर लगभग 10,000 से 12,000 रुपये तक का खर्च आता है. अगर गन्ने की सही देखरेख की जाए, तो एक बीघे में लगभग 80 से 100 क्विंटल तक गन्ने पैदा हो सकती हैं. इस हिसाब से बाजार या मिल के रेट के हिसाब से इसे बेचने पर किसान को आराम से 30,000 से 35,000 रुपये तक की आमदनी हो जाती है. यानी लागत निकालकर प्रति बीघा करीब 20,000 से 25,000 रुपये तक का शुद्ध मुनाफा आसानी से कमाया जा सकता है और जो किसान बड़े पैमाने पर खेती करते हैं उनका मुनाफा भी अधिक होता है.