बहराइच में ड्रोन उड़ाकर भीष्म पितामह बचा रहे किसानों की फसल खर्चा 400 रूपये प्रति एकड़ जाने पूरी प्रक्रिया

बहराइच जिले के किसान अब अपनी फसलों में पारंपरिक तरीकों के बजाय ड्रोन तकनीक से दवाओं का छिड़काव करा रहे हैं। इससे न केवल समय की भारी बचत हो रही है, बल्कि फसलों को होने वाले नुकसान और खेती की लागत में भी बड़ी कमी देखने को मिल रही है. किसान भाई इफको के माध्यम से खेतों में ड्रोन संचालित करा सकते है. ड्रोन ऑपरेटर भीष्म पितामह ने बताया कि ड्रोन से छिड़काव की दर महज़ ₹400 प्रति एकड़ है. जहां हाथ या पारंपरिक मशीनों से छिड़काव करने में काफी वक्त और मेहनत लगती थी, वहीं ड्रोन से 1 एकड़ खेत में छिड़काव मात्र 4 से 5 मिनट में पूरा हो जाता है.

बहराइच में ड्रोन उड़ाकर भीष्म पितामह बचा रहे किसानों की फसल खर्चा 400 रूपये प्रति एकड़ जाने पूरी प्रक्रिया