गर्म कुल्हड़ में खौलती चाय बहराइच की इस दुकान पर जरूर जाएं एक चुस्की में भूल जाएंगे बाकी सब टी
गर्म कुल्हड़ में खौलती चाय बहराइच की इस दुकान पर जरूर जाएं एक चुस्की में भूल जाएंगे बाकी सब टी
Bahraich Kulhad Chai: कुल्हड़ में चाय के खौलने के पीछे कोई तकनीक नहीं, बल्कि यह कुल्हड़ के तापमान का कमाल है. पहले चाय को एक भगोने में तैयार किया जाता है. फिर भट्टी पर कुल्हड़ को तेज आंच में इतना गर्म किया जाता है कि वह आग की तरह लाल हो जाता है. इसके बाद इस गर्म कुल्हड़ को ट्रे में रखकर इसमें भगोने वाली चाय धीरे-धीरे डाली जाती है. फिर चाय का जो स्वाद आता है पीने वाले पीते ही रह जाते है.