मछली पालकों के लिए खुला सरकारी खजाना बोट से लेकर मशीन तक मिलेगा लाभ बस इस तारीख से पहले करें आवेदन
Fish Farming Schemes 2026: आजमगढ़ में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य पालन विभाग की ओर से 6 प्रमुख योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए हैं. इनमें बोट सब्सिडी, एरेशन सिस्टम, मोपेड विद आइस बॉक्स, मोती संवर्धन और मत्स्य हैचरी जैसी योजनाएं शामिल हैं. इच्छुक मछली पालक 5 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.