अयोध्याः 35 हजार वालंटियर और 28 लाख दीपक दीपोत्सव में इस बार क्या-क्या होगा खास जानें यातायात से लेकर घाटों तक का पुख्ता इंतजाम
अयोध्याः 35 हजार वालंटियर और 28 लाख दीपक दीपोत्सव में इस बार क्या-क्या होगा खास जानें यातायात से लेकर घाटों तक का पुख्ता इंतजाम
रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. भगवान राम की नगरी में इस बार दीपोत्सव को और भव्य, दिव्य और यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है.दीपोत्सव के दौरान सरयू के घाट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाते नजर आएंगे. आयोजन को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं. इस बार करीब 28 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है. जबकि दीपों को व्यवस्थित तरीके से जलाने और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए करीब 35 हजार वालंटियर लगाए जाने की तैयारी है.