कानपुर-लखनऊ में मिलेगा कच्चा माल खादी ग्रामोद्योग विभाग से मिलेगी मशीन 30 हजार बिजनेस होगा शुरू बंपर होगी कमाई
Business Idea: अमेठी में दोना पत्तल का कारोबार कम लागत में अच्छी कमाई का मौका दे रहा है. खादी ग्रामोद्योग विभाग से मशीन और प्रशिक्षण मिल सकता है. 30-40 हजार में शुरू कर 1000-1500 रुपये प्रतिदिन कमा सकते हैं. आवेदन में 18 वर्ष से 50 वर्ष आपकी उम्र होनी चाहिए. विभागीय अधिकारी अमरचंद पांडेय ने बताया कि कोई भी लाभार्थी उद्यमी अपने आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक मोबाइल नंबर और उद्यम शुरू करने के लिए प्रोफार्मा फॉर्म भरकर अपना आवेदन कर सकता है.