Success story: अमेठी के कैमा गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बैग बनाकर कर रहीं कमाई सिलाई-कढ़ाई से बदला जीवन
अमेठी जिले के जगदीशपुर क्षेत्र के कैमा गांव में महिलाओं को स्वयं सहायता समूह संचालित है. जहां छोटे से लेकर बड़े बैग तक तैयार होते हैं. इसके साथ ही सिलाई कढ़ाई का भी काम महिलाएं सिख रही हैं. 200 से लेकर 500 रुपए तक की कीमत का बैग महिलाएं तैयार करती हैं और उसकी बिक्री होती है इसके साथ साड़ी ब्लाउज सूट सलवार भी सिलाई कढ़ाई के जरिए महिलाएं तैयार करती हैं. और महिलाओं को फायदा हो रहा है.