Ground report: अमेठी में बंद पड़े औद्योगिक कारखाने खंडहर बने स्थानीय लोग रोजगार के लिए पलायन को मजबूर कारखाने फिर से खोलने की मांग

अमेठी जनपद के अंदर अगर देखा जाए तो जगदीशपुर क्षेत्र में मालविका फैक्ट्री, गौरीगंज तहसील में उषा स्टील फैक्ट्री और सम्राट साइकिल फैक्ट्री के साथ ही गुगवाछ में स्थित कंबल कारखाना भी पूरी तरह से बंद होकर खंडहर बन चुका है. इसके अलावा कई छोटे-छोटे कारखाने भी बंद हैं और इनमें अब कोई कामकाज नहीं हो रहा. इन जगहों पर न तो कोई काम होता है और न ही इनकी कोई देखभाल हो रही है. इसके कारण स्थानीय लोग बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और उनकी परेशानियां दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं.

Ground report: अमेठी में बंद पड़े औद्योगिक कारखाने खंडहर बने स्थानीय लोग रोजगार के लिए पलायन को मजबूर कारखाने फिर से खोलने की मांग